Live Thu, Oct 8, 2026
Rajkot • 31°C Sunny

Rajasthan Crisis: गुजरात पहुंचते ही गहलोत पर भड़के BJP विधायक, बोले- कांग्रेस के पक्ष में वोटिंग का दबाव डाल रही राज्य सरकार

rajasthan political crisis: गुजरात के पोरबंदर एयरपोर्ट के बाहर मीडिया से बात करते हुए BJP विधायक निर्मल कुमावत ने कहा कि कांग्रेस के पक्ष में वोटिंग के लिए गहलोत सरकार बीजेपी के कुछ विधायकों पर दबाव डाल रही है

*हाइलाइट्स
पोरबंदर पहुंचे बीजेपी विधायक निर्मल कुमावत बोले- सीएम अशोक गहलोत के पास बहुमत नहीं है।
गहलोत सरकार, बीजेपी विधायकों को मानसिक रूप से परेशान कर रही है: कुमावत।
इन परिस्थितियों में हमारे 6 विधायक सोमनाथ मंदिर में दर्शन करने आए हैं: बीजेपी विधायक।

पोरबंदर

राजस्थान में जारी राजनीतिक घटनाक्रम के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दर्जन भर विधायक गुजरात चले गए हैं। इनमें से छह विधायक शनिवार को चार्टर विमान से पोरबंदर पहुंच गए हैं। पोरबंदर पहुंचे बीजेपी विधायक निर्मल कुमावत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “राजस्थान में बहुत सारी राजनीतिक गतिविधियां हो रही हैं। सीएम अशोक गहलोत के पास बहुमत नहीं है। गहलोत सरकार, बीजेपी विधायकों को मानसिक रूप से परेशान कर रही है। इन परिस्थितियों में, हमारे 6 विधायक सोमनाथ मंदिर में दर्शन करने आए हैं।”

Rajasthan Crisis: गुजरात पहुंचते ही गहलोत पर भड़के BJP विधायक, बोले- कांग्रेस के पक्ष में वोटिंग का दबाव डाल रही राज्य सरकार
rajasthan political crisis: गुजरात के पोरबंदर एयरपोर्ट के बाहर मीडिया से बात करते हुए BJP विधायक निर्मल कुमावत ने कहा कि कांग्रेस के पक्ष में वोटिंग के लिए गहलोत सरकार बीजेपी के कुछ विधायकों पर दबाव डाल रही है।

जयपुर से चार्टर विमान से पोरबंदर पहुंचे बीजेपी विधायक

इससे पहले जयपुर एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि छह यात्रियों को लेकर एक चार्टर विमान शनिवार को गुजरात में पोरबंदर के लिए रवाना हुआ है। विमान में बीजेपी विधायकों निर्मल कुमावत, गोपीचंद मीणा, जब्बार सिंह सांखला, धर्मेंद्र मोची और गुरदीप शाहपीनी के होने की सूचना है। वहीं बीजेपी सूत्रों का कहना है कि सभी विधायक एक रिसॉर्ट में रुकेंगे और सोमनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे।

जयपुर से चार्टर विमान से पोरबंदर पहुंचे बीजेपी विधायक

इससे पहले जयपुर एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि छह यात्रियों को लेकर एक चार्टर विमान शनिवार को गुजरात में पोरबंदर के लिए रवाना हुआ है। विमान में बीजेपी विधायकों निर्मल कुमावत, गोपीचंद मीणा, जब्बार सिंह सांखला, धर्मेंद्र मोची और गुरदीप शाहपीनी के होने की सूचना है। वहीं बीजेपी सूत्रों का कहना है कि सभी विधायक एक रिसॉर्ट में रुकेंगे और सोमनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे।
राजस्थान: गहलोत ने कोई बड़ा खेल कर दिया!

अब BJP को सैंधमारी का खतरा, पहली बार MLA बनने वालों की बाड़ाबंदी

विधायक अशोक लाहोटी बोले-अपनी मर्जी से तीर्थाटन पर गए हैं विधायक
इन विधायकों को जयपुर एयरपोर्ट तक छोड़ने आए विधायक अशोक लाहोटी ने कहा कि वे लोग अपनी मर्जी से तीर्थाटन पर गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया, “पुलिस और प्रशासन, बीजेपी के कुछ विधायकों को परेशान कर रहा है… विधायक स्वेच्छा से तीर्थाटन पर गए हैं।”

वहीं बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी विधायकों को जानकारी है कि जल्द ही विधायक दल की बैठक होने वाली है, और सभी उसमें शामिल होंगे।

बाड़ाबंदी का शब्द कांग्रेस के लिए ही उचित: पूनियां


पूनियां के अनुसार- बाड़ाबंदी का शब्द कांग्रेस के लिए ही उचित है। उन्होंने कहा, “बीजेपी के 12 लोग या कुछ लोग कहीं घूमने चले गए तो वह इतना बड़ा मुद्दा हो गया?” उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी की मौजूदा सरकार के लोग सोशल मीडिया और अन्य मंचों पर बीजेपी विधायकों के बारे में अफवाह और भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन “हमारा विधायक दल पूरी तरह से एक है। हमारा किसी पर अविश्वास नहीं है सबलोग एकजुट हैं।”

Share Story: Facebook 𝕏 Post Telegram
Y

YHNI

Editorial Contributor • Yeh Hai News India Vav Banaskantha Bureau

Related News Stories

થરાદમાં ‘વિકસિત ભારત સંકલ્પ સભા’ યોજાઈ, શંકર ચૌધરીની ઉપસ્થિતિમાં સેવા જ્યોતિ યાત્રા યોજાઈ Breaking
રાજનીતિ • 📍 વાવ થરાદ • Oct 7, 2026

થરાદમાં ‘વિકસિત ભારત સંકલ્પ સભા’ યોજાઈ, શંકર ચૌધરીની ઉપસ્થિતિમાં સેવા જ્યોતિ યાત્રા યોજાઈ

‘૨૫ વર્ષ જન સેવાથી રાષ્ટ્રસેવા’ અંતર્ગત કાર્યક્રમ; 2047 સુધી વિકસિત ભારતના નિર્માણનો સંકલ્પ લેવાયો...
બનાસકાંઠા કોંગ્રેસમાં સંગઠનને લઈ ધમધમાટ, જિલ્લા પ્રમુખની પસંદગી માટે સેન્સ પ્રક્રિયા Breaking
બનાસકાંઠા • 📍 BANASKANTHA • Oct 7, 2026

બનાસકાંઠા કોંગ્રેસમાં સંગઠનને લઈ ધમધમાટ, જિલ્લા પ્રમુખની પસંદગી માટે સેન્સ પ્રક્રિયા

પાલનપુર પહોંચ્યા AICC ઓબ્ઝર્વર અનિલ ધનતોરી; 2027માં ગુજરાત અને 2029માં કેન્દ્રમાં કોંગ્રેસ સરકાર બનશે-દાવો...
રાજનીતિ • Aug 3, 2026

મંત્રી રીવાબા જાડેજાની સંવેદનશીલ પહેલ: સુઈગામની ડ્રોપ-આઉટ દીકરીનું ધોરણ-9માં પુનઃ પ્રવેશ, ઘરે પહોંચી પુસ્તકો અર્પણ કર્યા

(વાવ-થરાદ : ધ્રુપલ જયસ્વાલ )રાજ્ય સરકારના ‘બેક ટુ સ્કૂલ’ અભિયાનને વધુ અસરકારક અને પ્રેરણાદાયી...
રાજનીતિ • Apr 24, 2026

વાવની વિકાસ યાત્રા: હરિસિંહજી વૈઝિયાએ રજૂ કર્યો પ્રગતિનો વિઝન, મૂળભૂત સુવિધાઓના વચનો સાથે જનસમર્થનની અપીલ

વાવ તાલુકા પંચાયત ચૂંટણીને લઈને રાજકીય માહોલ ગરમાયો છે ત્યારે કોંગ્રેસ પાર્ટીના ઉમેદવાર હરિસિંહજી...

Leave a Comment / તમારો અભિપ્રાય આપો

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Yeh Hai News India

સહકાર આપનો સાથ અમારો • India's Leading Digital News and Editorial Platform

મુખ્ય સંપર્ક અને કાર્યાલય (Office & Contact)

📍 મહારાણા પ્રતાપ માર્ગ, વાવ, જિલ્લો બનાસકાંઠા, ગુજરાત - 385575
🏛️ RNI / Registration: